लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
एजेंसी    07 Oct 2025       Email   

मुंबई.... घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.63 अंक (0.17 प्रतिशत) की बढ़त में 81,926.75 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में एक समय यह 500 अंक से अधिक चढ़ चुका था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 30.65 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 25,108.30 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों का 23 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

रियलिटी, तेल एवं गैस, फार्मा, ऑटो, वित्त, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, बैंकिंग, एफएमसीजी, धातु और आईटी सेक्टरों में बिकवाली ज्यादा रही।

सेंसेक्स की 30 में 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 16 के लाल निशान में बंद हुये। भारती एयरटेल में सबसे अधिक 1.55 प्रतिशत की तेजी देखी गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर भी 1.40 प्रतिशत चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त में बंद हुये।

एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.13 फीसदी टूट गया। टाटा मोटर्स में 2.01 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.78 फीसदी, इंफोसिस में 1.29, भारतीय स्टेट बैंक में 1.07 और हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.02 प्रतिशत की गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, टाइटन और टीसीएस के शेयर भी लाल निशान में रहे।

एनएसई में जिन 3,184 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,635 के शेयरों में गिरावट और 1,434 में तेजी रही। अन्य 115 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंततः अपरिवर्तित बंद हुये।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.31 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एशियाई शेयर बाजारों में जापान का निक्केई 0.01 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 प्रतिशत मजबूत हुआ। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.67 फीसदी की गिरावट रही।

यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स और ब्रिटेन का एफटीएसई दोनों 0.02 प्रतिशत नीचे थे।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास