लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पंकज धीर को
पंकज धीर को 'महाभारत' के लिये अर्जुन का किरदार निभाने का मिला था प्रस्ताव
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

मुंबई,.... बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक और निर्माता बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर को इस सीरियल के पहले अर्जुन का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
पंकज धीर को महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने से लाेकप्रियता मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया था। इस किदार के लिये उन्हें कुछ सीन में महिला का गेटअप रखने और मूंछें मुंडवाने को कहा, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में अर्जुन का किरदार फिरोज खान को दिया गया। हालांकि बाद में बी.आर.चोपड़ा ने पंकज धीर को कर्ण की निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
महाभारत सीरियल से पंकज धीर घर-घर में मशहूर हो गए थे। कुछ लोग उनके असली नाम से ज्यादा उन्हें कर्ण के नाम से जानते थे। उनका यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि कई पाठ्यपुस्तकों में उनके चित्र को 'कर्ण' के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया गया और करनाल और बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को 'कर्ण' के रूप में पूजा जाता है।
पंकज धीर का जन्म 09 नवंबर, 1959 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने लगे। वर्ष 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में सहायक किरदार दिए जाने लगे।
वर्ष 2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी में एक शूटिंग स्टूडियो, विजेज स्टूडियोज़ की स्थापना की। वर्ष 2010 में, उन्होंने मुंबई में एक्टर गुफी पेंटल के साथ एक्टिंग एकेडमी खोली, जिसके संकाय प्रमुख अभिनेता गुफी पेंटल थे। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी जाने-माने अभिनेता हैं। पंकज धीर ने जीवन एक संघर्ष, सौगंध, सनम बेवफा, आशिक आवारा, सोल्जर, रिश्ते, बादशाह,अंदाज, जमीन, टार्जन द वंडर कार समेत कई फिल्मों में काम किया है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर