लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रुपया छह पैसे टूटा
रुपया छह पैसे टूटा
एजेंसी    17 Oct 2025       Email   

मुंबई.... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.02 रुपये का बोला गया।
लगातार दो कारोबारी दिवस की तेजी के बाद रुपये में गिरावट दर्ज की गयी है। इन दो दिनों में रुपया 85 पैसे मजबूत हुआ था। गुरुवार को यह 12 पैसे चढ़कर 87.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
भारतीय मुद्रा की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और यह पांच पैसे की मजबूती के साथ 87.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कुछ ही देर में यह 87.75 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गयी थी। लेकिन इसके बाद निजी और सार्वजनिक बैंकों ने डॉलर की लिवाली शुरू कर दी जिससे रुपये पर दबाव आ गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाया जिससे रुपये को समर्थन मिला। साथ ही, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी का लाभ भी भारतीय मुद्रा को मिला।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा