लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

शेयर बाजारों में तेजी; रियलिटी, बैंकिग, फार्मा के शेयर चमके
शेयर बाजारों में तेजी; रियलिटी, बैंकिग, फार्मा के शेयर चमके
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

मुंबई, ..... विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों को बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद रियलिटी, बैंकिंग और फार्मा समूहों में लिवाली के दम पर प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
आईटी और एफमसीजी सेक्टरों के दबाव के बावजूद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.78 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,978.49 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41.25 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,763.35 अंक पर बंद हुआ।
प्रमुख सूचकांकों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने अधिक विश्वास दिखाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.76 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.77 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
एनएसई में जिन 3,212 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,798 के शेयरों में तेजी और 1,313 में गिरावट रही जबकि 101 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंततः अपरिवर्तित रहे।
रियलिटी, पीएसयू बैंकिंग और फार्मा सेक्टरों के साथ तेल एवं गैस, वित्तीय कंपनियों, धातु और आईटी सेक्टरों के सूचकांकों में भी तेजी रही। वहीं, आईटी, एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद उत्पाद सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 के शेयरों में गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर सबसे अधिक 3.37 प्रतिशत लुढ़क गया। आईटीसी का शेयर 1.50 प्रतिशत, टीसीएस का 1.36, एलएंडटी का 1.27 और बीईएल का 0.92 प्रतिशत टूटा। टाइटन , टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में रहे।
मजबूत बिक्री के दम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की बढ़त में रहा। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में 1.69 फीसदी, इटरनल में 1.48 फीसदी और भारतीय स्टेट बेंक में 1.41 प्रतिशत की तेजी रही। भारती एयरटेल का शेयर 0.93 प्रतिशत, सनफार्मा का 0.79 और कोटक महिंद्रा बैंक का 0.63 प्रतिशत चढ़ा। एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर भी रहे निशान में बंद हुए।
विदेशों में जापान का निक्केई 2.12 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.97 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.55 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ।
यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.82 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 प्रतिशत ऊपर था।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास