लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली एयरपोर्ट पर 34 प्रतिशत बढ़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट
दिल्ली एयरपोर्ट पर 34 प्रतिशत बढ़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट
एजेंसी    03 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तेजी से विमान सेवा कंपनियों के लिए हब के तौर पर उभर रहा है और सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के दौरान यहां अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट साल-दर-साल 34 प्रतिशत बढ़ा।
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सितंबर 2024 से अगस्त 2024 के बीच इस एयरपोर्ट पर ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 6.7 लाख रही, जो इससे पहले के एक साल की तुलना में 34 फीसदी अधिक है। सितंबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच यह ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 4.98 लाख रही थी।
अगस्त 2025 को समाप्त एक साल के दौरान पूरब के देशों से आकर पश्चिम के देशों में जाने वाले यात्रियों की संख्या 34 प्रतिशत और पश्चिम के आकर पूरब की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या 35 प्रतिशत बढ़ी।
अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ (आयटा) के आंकड़ों का हवाला देते हुए डायल ने बताया कि ट्रांजिट यात्रियों में 67 प्रतिशत ने एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा की जबकि 25 प्रतिशत योगदान इंडिगो का रहा।
अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्री वे हैं, जो किसी दूसरे देश से आते हैं तथा किसी और फ्लाइट से किसी तीसरे देश को जाते हैं।
डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि यूरोप, पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में फैले अपने बेजोड़ नेटवर्क के साथ दिल्ली हवाई अड्डा वैश्विक विमानन मानचित्र पर देश की स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। लंदन की व्यावसायिक यात्रा हो, बैंकॉक का पर्यटन हो, या टोक्यो के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, दिल्ली हवाई अड्डा भारत को दुनिया से जोड़ता है, पूर्व और पश्चिम के बीच वास्तविक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। पूर्व से आकर पश्चिम जाने वाले यात्रियों की आवाजाही में तेज वृद्धि, एक वैश्विक ट्रांजिट/ट्रांसफर केंद्र के रूप में हवाई अड्डे की बढ़ती भूमिका का एक मजबूत प्रमाण है।
दिल्ली हवाई अड्डे से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में सबसे अधिक उड़ाने थाईलैंड के लिए (सप्ताह में 120) हैं। थाईलैंड से इतर, एयर इंडिया मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के लिए 16 नवंबर से और इंडोनेशिया के देनपसार के लिए एक दिसंबर से उड़ानों की साप्ताहिक संख्या सात से बढ़ाकर 10 कर रही है।
इंडिगो ने भी 20 दिसंबर से दिल्ली से वियतनाम के हनोई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। चीन के गुवांग्झो के लिए वह 10 नवंबर से दैनिक उड़ान शुरू करेगी।
भारत से जापान जाने वाली 70 प्रतिशत उड़ानें (सप्ताह में 28) दिल्ली से जाती हैं। इसी प्रकार ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों में दिल्ली की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत (सप्ताह में 63) और थाईलैंड जाने वाली उड़ानों में 26 प्रतिशत (सप्ताह में 120) है।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर