लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे जितिन प्रसाद
44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे जितिन प्रसाद
एजेंसी    13 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली .... केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को यहां के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन करेंगे।

यह मेलना 19 नवंबर से आम लोगों के लिये खुलेगा। 14-18 नवंबर तक मेले में प्रवेश टिकट महंगे होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सारथी मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं। मेट्रो के 55 स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था की गयी है पर भारत मंडपम के किसी भी गेट पर टिकट नहीं बेचे जाएंगे।

पहले पांच दिन मेले में प्रवेश के लिए वयस्कों के लिए टिकट की दर 150 रुपये और बच्चों के लिए 60 रुपये रखी गयी है। 19 नवंबर से 27 नवंबर तक वयस्कों के लिए टिकट 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये का होगा। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन के लिए टिकट की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोग वैध पहचान पत्र के साथ मुफ्त प्रवेश कर सकते हैं।

मेले की आयोजनकार्ता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एजेंसी भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस बार मेले का प्रधान संदेश है- " एक भारत, श्रेष्ठ भारत" । इसमें 31 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश, सरकार के 55 मंत्रालय और विभाग तथा 12 देशों के कारोबारी और कंपनियां हिस्सा ले रहे हैं।

आईटीपीओ के अधिकारियों के अनुसार सेना पवेलियन मेले का एक मुख्य आकर्षण होगा होगा। देश में वायु यातायात के तीव्र विस्तार के बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी इस बार एक मंडप लगा रहा है ।

कारोबारियों के लिए मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खुला रहेगा। आम दर्शक शाम साढ़े पांच बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। लाल किला के पास हाल ही में हुए कार विस्फोट के मद्देनजर इस बार व्यापार मेले को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। भारत मंडपम के पूरे परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर गए हैं। साथ ही इस बार ज्यादा संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे।

मेले में इस बार आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन पर खास जोर रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह मेला देश की आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी विविधता को एक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

इस बार दर्शन भैरों रोड स्थित द्वार संख्या और चार, तथा मधुरा रोड स्थित द्वार संख्या -छह और 10 से व्यापार मेला में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, व्हीलचेयर उपयोग करने वाले आगंतुकों के लिए द्वार संख्या चार और 10 से प्रवेश दिया जाएगा। मालवाहक वाहन भैरों रोड की ओर वाले द्वार संख्या एक, 5ए और 5 बी से प्रवेश कर सकेंगे।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने