लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडिगो की उड़ानों में दो दिन और जारी रह सकता है व्यवधान
इंडिगो की उड़ानों में दो दिन और जारी रह सकता है व्यवधान
एजेंसी    03 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली..... निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ानों में देरी या उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अभी दो दिन और जारी रह सकता है।
एयरलाइंस ने बुधवार शाम मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि पिछले दो दिन से विभिन्न कारणों से उसकी उड़ानों में व्यवधान आ रहा है। उसने कहा है कि इसके लिए "शिड्यूल में नियंत्रित बदलाव" किये जा रहे हैं जो अगले 48 घंटे तक यानी शुक्रवार शाम तक जारी रहेंगे। इसमें यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन एयरलाइंस को अपने परिचालन को सामान्य और समय पर करने में मदद मिलेगी।
उसने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है या रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम तक देशभर में इंडिगो की 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और करीब इतनी ही उड़ानों में देरी हुई है।
इंडिगो ने देरी के लिए तकनीकी खामियों, विंटर सीजन में शिड्यूल में बदलाव और क्रू के रोस्टर संबंधी नियमों में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है।
सूत्रों ने बताया कि इंडिगो ने विंटर शिड्यूल में अपनी उड़ानों की संख्या में काफी वृ्द्धि की है। बेड़े में विमानों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन उस अनुपात में क्रू सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ी है। इसके अलावा रोस्टर संबंधी नियमों में बदलाव से भी दिक्कत हुई है।
इससे पहले, मंगलवार देर शाम को टाटा समूह की एयर इंडिया ने तीसरे पक्ष से सिस्टम में खराबी के कारण विभिन्न हवाई अड्डों पर उसके और अन्य विमान सेवा कंपनियों के चेक-इन सिस्टम के प्रभावित होने की जानकारी दी थी जिसके कारण उड़ानों में देरी हुई थी। हालांकि बाद में यह समस्या ठीक कर ली गयी थी।
पिछले महीने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी के सिस्टम में खराबी के कारण बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई थी जिसकी जांच अब भी जारी है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर