लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी।
विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार दूसरे सप्ताह कम हुआ है। इससे पहले, 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.463 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 688.104 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.569 अरब डॉलर घटकर 557.031 अरब डॉलर रह गया। इसमें डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं जिनके मूल्य की गणना डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर की जाती है।
सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.631 अरब डॉलर बढ़कर 105.795 अरब डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.772 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 6.3 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 18.628 अरब डॉलर हो गया।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास