लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने भारत को दिलाई विजयी शुरुआत
हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने भारत को दिलाई विजयी शुरुआत
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

बुलावायो.... हेनिल पटेल (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और अभिज्ञान कुंडू की नाबाद 42 रन की शानदार पारी की बदौलत की बदौलत भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में
अमेरिका को डीएलएस पद्धति के तहत छह विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की।
अमेरिका को 35.2 ओवरों में 107 रनों के स्कोर पर समेटने के बाद भारत ने बारिश के कारण 37 ओवर में 96 रन के संशोधित लक्ष्य को शुरूआती झटकों से उबरते हुए 17.2 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाकर हासिल कर लिया। अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कनिष्क चौहान 10 रन पर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही।। फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी मात्र दो रन बनाकर अप्पिडी की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। अप्पिडी ने वेदांत त्रिवेदी को दो रन पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। कप्तान आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 19 रन बनाकर ऋषभ शिम्पी का शिकार बने। भारत ने अपना तीसरा विकेट 25 के स्कोर पर गंवाया।
अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की लेकिन विहान टीम के 70 के स्कोर पर उत्कर्ष श्रीवास्तव का शिकार बन गए। विहान ने 17 गेंदों में 18 रन बनाये। लेकिन अभिज्ञान ने कनिष्क के साथ भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचकर दम लिया। हेनिल पटेल को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इससे पहले आज यहां भारत की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में अमरिंदर गिल (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें हेनिल पटेल ने आउट किया। इसके बाद अर्जुन महेश और साहिल गर्ग ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे उसके बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। अर्जुन महेश और साहिल गर्ग (16-16) रन बनाकर आउट हुये। अदनित झांब (18) रन बनाकर आउट हुये।
शेष सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। 36वां ओवर कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी गेंद पर नीतीश सुदिनी को आउटकर अमेरिका की पारी का 107 के स्कोर पर अंत कर दिया। नीतीश सुदिनी ने टीम के लिए सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली।
भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सात ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट लिये। दीपेश देवेंद्रन, अमब्रिश, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर