लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से पीटा
पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से पीटा
एजेंसी    27 Jan 2026       Email   

क्रिकेट अंडर -19 पाकिस्तान हरारे...... अब्दुल सुभान (चार विकेट) और अली रजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को अंडर 19 विश्व कप के सुपर सिक्स के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को 197 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया।
न्यूज़ीलैंड को 28.3 ओवर में 110 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 112 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। समीर मिन्हास ने नाबाद 59 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की मैच विजयी पारी खेली। उस्मान खान ने 24 गेंदों पर 15 रन बनाये। सुपर सिक्स में पाकिस्तान की यह दूसरी जीत है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 11 रन पर चार विकेट और रजा ने 36 रन पर तीन विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड की पारी को ध्वस्त कर दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से ह्यूगो बोग ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। मैसन क्लार्क ने 17 और हंटर शोरे ने 13 रन का योगदान दिया।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर