लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइकोट्रॉपिक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइकोट्रॉपिक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
एजेंसी    31 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइकोट्रॉपिक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 31 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की हैं। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा थे, जो हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक पदार्थों के अवैध निर्माण, परिवहन और आपूर्ति में संलिप्त था। दिल्ली पुलिस को एनसीआर में सक्रिय नशीले पदार्थों के तस्करों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर निगरानी शुरू की गई।
अपराध शाखा के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नंद नगरी बस डिपो के पास उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को रोका और उसमें सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।" गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम (निवासी: बदायूं, उत्तर प्रदेश), राजीव शर्मा और मोहित गुप्ता (दोनों निवासी: बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 31 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद कीं, जिनकी संख्या करीब तीन लाख गोलियां बताई जा रही है। यह मात्रा एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।
डीसीपी ने बताया कि अल्प्राजोलम के लिए वाणिज्यिक मात्रा की सीमा 100 ग्राम है। इसके अलावा पुलिस ने 11 किलोग्राम अल्यूमिनियम फॉयल, जिस पर 'अल्प्राजोलम' मुद्रित था, 25 किलोग्राम पीवीसी शीट रोल, जो पैकेजिंग में इस्तेमाल होते थे, 20 रबर स्टैंप, जिन पर बैच नंबर, निर्माण और समाप्ति तिथि अंकित थी, तथा तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पैकेजिंग सामग्री और प्रिंटिंग उपकरणों की बरामदगी से बड़े पैमाने पर अवैध दवा निर्माण की ओर इशारा मिलता है। इस मामले में 29 जनवरी को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वाहन मोहित गुप्ता के नाम पर पंजीकृत था, जिसे अन्य आरोपी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान राजीव शर्मा ने कथित तौर पर बताया कि वह मोहित गुप्ता के निर्देश पर काम करता था और हिमाचल प्रदेश से शमीम व उसके सहयोगी रंदीप से अल्प्राजोलम टैबलेट्स लेकर उन्हें बुलंदशहर की स्थानीय फार्मेसियों में सप्लाई करता था।
वहीं, शमीम ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ परवाणू (हिमाचल प्रदेश) में एक अवैध निर्माण इकाई चला रहा था, जहां से टैबलेट्स बनाकर हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वितरकों को सप्लाई की जाती थीं।
पुलिस के मुताबिक, मोहित गुप्ता, जो बुलंदशहर में एक मेडिकल फर्म चलाता है, उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपनी फर्म के जरिए अवैध टैबलेट्स खरीदता था और उन्हें आगरा व बुलंदशहर की फार्मेसियों में सप्लाई करता था।
डीसीपी विक्रम सिंह ने कहा, "मामले की आगे की जांच जारी है।"






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक