लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भागवत कथा में गूंजा धर्म और भक्ति का संदेश: मेथीटीकुर में कथा व्यास आचार्य हर्षित तिवारी जी महाराज ने कृष्ण लीलाओं संग अवतार के महत्व को बताया
भागवत कथा में गूंजा धर्म और भक्ति का संदेश: मेथीटीकुर में कथा व्यास आचार्य हर्षित तिवारी जी महाराज ने कृष्ण लीलाओं संग अवतार के महत्व को बताया
डेली न्यूज़ नेटवर्क    23 Mar 2026       Email   

डेली न्यूज़ नेटवर्क : मेथीटीकुर अटवा,जिला-उन्नाव, में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथा  दिन सोमवार को कथावाचक आचार्य हर्षित तिवारी जी महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर मनुष्य का कल्याण करते हैं। कथा 2:30 से शाम 6:30 बजे तक चली।
मेथीटीकुर अटवा,जिला-उन्नाव, में कथावाचक आचार्य हर्षित तिवारी ने बताया कि भगवान का अवतार भक्तों के कष्टों को हरने के लिए होता है। जब-जब पृथ्वी पर राक्षसी शक्तियां बढ़ती हैं, तब-तब भगवान नारायण मनुष्य रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं और सनातन धर्म की स्थापना करते हैं।
कथावाचक ने बताया कि भगवान कृष्ण ने देवताओं के राजा इंद्र का मान घटाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया और ब्रजवासियों की रक्षा की। उन्होंने गौ रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अपील भी की।
कार्यक्रम में आचार्य अजीत अवस्थी जी ,ऑर्गन वादक गणेश जी ,नाल वादक राजीव जी ,पैड वादक रामू जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमाकांत बाजपेई  ,राहुल तिवारी  ,सत्यप्रकाश तिवारी ,गौरव तिवारी ,गौरव शुक्ला ,विकास तिवारी ,आशू तिवारी ,रामसरोहण तिवारी ,पुत्तन तिवारी ,सूरज सिंह ,विनय सिंह ,अमन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर