नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को किए गए भुगतानों से जुड़ा हुआ है। हाल ही में कोच्चि में ईडी के शीर्ष अधिकारियों की हाई-लेवल मीटिंग हुई।
इस बैठक के ठीक बाद केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीणा विजयन को ईडी ने समन भेजकर तलब कर लिया है। वीणा विजयन के साथ ही सीएमआरएल के आठ और अधिकारियों को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स में हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते वीणा विजयन को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।