लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

टीएमसी के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे
टीएमसी के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे
एजेंसी    14 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली ... तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों वाले बागी गुट का विलय अब त्रिपुरा की बंगाली-समर्थक नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में होगा। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया। स्पीकर बिरला से मुलाकात की जो फोटो सामने आई है, उसमें 17 सांसद दिख रहे हैं। इससे पहले इन सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की थी। एनसीपी का पूरा नाम नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपी है। यह त्रिपुरा की एक छोटी राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं है।  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा स्पीकर के साथ हमारी चर्चा पॉजिटिव रही। बंगाल के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम देशहित में काम करना चाहते हैं। अगर बीजेपी हमसे मदद मांगेगी तो हम मदद करेंगे और जरूरत पड़ने पर हम भी उनसे मदद मांगेंगे। टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को दावा किया कि दो और सांसद बागी गुट में शामिल होने वाले हैं जिसके बाद लोकसभा में उनकी संख्या 22 हो जाएगी। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और