लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लेबनान में इजराइली सेना हटाने से इनकार
लेबनान में इजराइली सेना हटाने से इनकार
एजेंसी    22 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लोग यह समझते हैं कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कहने पर काम करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। यरुशलम में आयोजित एक समिट में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिका में लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प वही करते हैं जो मैं उनसे कहता हूं। वहीं इजराइल में कुछ लोग सोचते हैं कि मैं वही करता हूं जो ट्रम्प चाहते हैं। लेकिन दोनों ही बातें गलत हैं। ‘
इजराइली पीएम ने कहा कि इजराइल और अमेरिका करीबी सहयोगी जरूर हैं, लेकिन दोनों देशों के अपने-अपने हित हैं और हर मुद्दे पर उनकी राय एक जैसी नहीं होती। नेतन्याहू ने दोहराया कि इजराइल, ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जरूरत महसूस होगी तब तक इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में रहेगी। इस बीच स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत दूसरे दिन शुरू हो गया है। पहला दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तीखे बयानों की वजह से तनावपूर्ण रहा था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता सफल रही। शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्ष अगले 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा राजनीतिक स्तर पर निगरानी के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाने और आगे तकनीकी स्तर की बातचीत शुरू करने का भी फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति और स्थायी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने सोमवार को दावा किया कि स्विट्जरलैंड में अब तक ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (ढ्ढक्रत्रष्ट) से जुड़ी एजेंसी ने ईरानी डेलिगेशन टीम के करीबी सूत्र के हवाले से यह दावा किया है। अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में पहली बैठक हुई। सभी पक्षों ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और कुछ प्रगति हुई है।
60 दिन में अंतिम समझौते की कोशिश : दोनों देशों ने 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौता करने का टारगेट तय किया है। इसके लिए एक रोडमैप तैयार कर ली गई है। पहली बैठक में बड़े राजनीतिक मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश हुई। अब परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और दूसरे तकनीकी मुद्दों पर विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमें विस्तार से बातचीत करेंगी।
बातचीत की निगरानी के लिए नई कमेटी बनेगी : एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरी वार्ता प्रक्रिया पर नजर रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़े। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार नियमित रूप से इस कमेटी को जानकारी देंगे। दोनों देशों के बीच एक सीधा संपर्क तंत्र (हॉटलाइन जैसी व्यवस्था) बनाया जाएगा। अगर कोई तनाव या गलतफहमी पैदा होती है तो दोनों पक्ष सीधे बात कर सकेंगे।
होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा पर जोर : हॉटलाइन जैसी व्यवस्था बनाने का एक बड़ा मकसद यह भी है कि होर्मुज से गुजरने वाले तेल और व्यापारिक जहाज सुरक्षित रहें और किसी टकराव का शिकार न हों। लेबनान में संघर्ष दोबारा न बढ़े, इसके लिए एक डी-कॉन्फि्लक्शन सेल बनाया जाएगा। यह व्यवस्था युद्धविराम के पालन पर नजर रखेगी और किसी भी तनाव को बढ़ने से रोकने की कोशिश करेगी। बयान में साफ कहा गया है कि पूरे सप्ताह बर्गेनस्टॉक में तकनीकी स्तर की वार्ताएं जारी रहेंगी।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर