लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आगः घर में लगी आग से मां और 2 बेटियों की मौत
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में भीषण आगः घर में लगी आग से मां और 2 बेटियों की मौत
एजेंसी    21 Jul 2026       Email   

नई दिल्ली .... राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10ः21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
मरने वालों में 45 साल की एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 7 साल और 13 साल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना के बारे में उस वक्त खुलासा हुआ जब जब पुलिस कंट्रोल रूम  पर एक महिला का घबराया हुआ फोन आया। महिला ने फोन पर बताया कि एक कांपती हुई महिला बोली कि घर में आग लगी है और हम घर के अंदर फंसे हुए हैं। जल्दी से मदद भेजिए। कुछ ही मिनटों में महिला की आवाज धीमी हो गई और फोन कट गया। फोन कटने के बाद पुलिस और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियों और 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब तक राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाता तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले किया था। इमारत के ऊपरी हिस्से से धुंए का गुब्बार निकलता हुआ दिखाई दे रहा था और आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर