लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर भारत की नजर : विदेश मंत्रालय
सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर भारत की नजर : विदेश मंत्रालय
एजेंसी    07 Aug 2026       Email   

नयी दिल्ली ... भारत ने कहा है कि वह सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' तथा पाकिस्तान और सोमालिया के बीच हाल ही में हुए रक्षा सहयोग समझौते से जुड़े घटनाक्रमों पर "करीबी नजर" रख रहा है।
भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आशा व्यक्त की कि अगला भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित किया जाएगा।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच रक्षा समझौते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस पर हमारी नजर है। उन्होंने कहा ," हम इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। "
उल्लेखनीय है कि इन तीनों देशों ने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत यदि तीनों में से किसी एक भी देश पर हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।
पाकिस्तान और सोमालिया के बीच रक्षा समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा ," आपने जिस अन्य देश (पाकिस्तान) का उल्लेख किया है, उसके साथ सोमालिया के घटनाक्रमों पर हम लगातार करीबी नजर बनाए हुए हैं।"
उल्लेखनीय है कि सोमालिया और पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका उद्देश्य आतंकवाद-रोधी सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा क्षमता विकास तथा व्यापक सुरक्षा सहयोग में साझेदारी का विस्तार करना है।
अफ्रीका में प्रतिकूल स्वास्थ्य स्थिति के चलते कुछ महीने पहले स्थगित किये गये भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के बारे में पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की दीर्घकालिक सहभागिता का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, "अफ्रीका दिवस पर एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया। हर वर्ष हम अफ्रीका के साथ अपनी एकजुटता, समर्थन और साझेदारी को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार विदेश मंत्री ने अफ्रीका दिवस समारोह में भाग लिया। वह पहले भी इसमें शामिल हुए हैं।"
अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, "अफ्रीका के सभी देशों, उनमें से अधिकांश के साथ, तथा पूरे महाद्वीप के साथ हमारे अत्यंत मजबूत और ऐतिहासिक संबंध हैं। हमारा विकास सहयोग निरंतर जारी है और यह हमारी ग्लोबल साउथ की एकजुटता तथा दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक सशक्त हिस्सा है।"
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन अफ्रीकी संघ के साथ परामर्श के बाद स्थगित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा, "आगे बढ़ते हुए, हम अगले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के संपर्क में हैं ताकि ऐसी सुविधाजनक तिथि निर्धारित की जा सके, जिस पर इसका आयोजन किया जा सके।"






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा