लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजग में नये शामिल हुए सांसदों से मोदी ने की नाश्ते पर बैठक
राजग में नये शामिल हुए सांसदों से मोदी ने की नाश्ते पर बैठक
एजेंसी    07 Aug 2026       Email   

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल और शिवसेना (यूबीटी) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हाल में शामिल हुए सांसदों के साथ शुक्रवार को नाश्ते पर बैठक की और उनसे संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही में पुरी सक्रियता से भाग लेने का आग्रह किया।
जानकारी के अनुसार श्री मोदी ने राजग के इन नये सदस्यों से आश्वासन दिया कि उन्हें गठबंध में समान महत्व मिलेगा। सरकार महत्वपूर्ण विधायी कामकाज में उनके पूर्ण सहयोग के साथ दोनों सदनों में सत्तापक्ष के तालमेल को मजबूत करना चाहती है।
प्रधानमंत्री के साथ आज की इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल ) से अलग होकर 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (एनसीपीआई) में विलय करने वाले 19 सांसद तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेृत्व वाली शिवसेना ( यूबीटी) को छोड़ कर शिवसेना के खेमे में आ चुके छह सांसद भी थे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का मकसद गठबंधन के भीतर तालमेल बेहतर करना और मॉनसून सत्र की बाकी बैठकों के लिए सदस्यों को तैयार करना था।
बैठक के दौरान श्री मोदी ने सांसदों को संसदीय बहसों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सांसदों को आश्वासन दिया कि उन्हें मौजूदा राजग सदस्यों के बराबर ही माना जाएगा और संसद में गठबंधन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में उनकी भी बराबर की भूमिका होगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने शिवसेना (यूटीबी) से मराठी में बात की और गठबंधन के साथ नयी राजनीतिक यात्रा शुरू करने पर उन्हें राजग नेतृत्व के पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।
बाद में एनसीपीआई सांसद यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान और खलीदुर रहमान अलग से भी प्रधानमंत्री से मिले और अपने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दे को लेकर श्री मोदी अलग से बाद ती। पश्चिम बंगाल के इन तीनों सांसदों ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) न्यायाधीकरण और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की खबरों जैसे मुद्दों पर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं।
इन सांसदों के शामिल होने से लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राजग की सदस्य संख्या 293 से बढ़कर 319 हो गयी है। बढ़ी हुई संख्या ने गठबंधन को संविधान संशोधन बिल पास करने में मदद मिल सकती है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा