लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ट्रायल कोर्ट को पासपोर्ट लौटाने का आदेश
चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ट्रायल कोर्ट को पासपोर्ट लौटाने का आदेश
एजेंसी    15 Oct 2026       Email   

नई दिल्ली ... सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा है। इसके साथ ही कोर्ट ने निचली अदालत को उनके पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने ये सारी रियायत तब दी जब एक्टर ने रजिस्ट्री में दो करोड़ रुपये जमा कराएं हैं। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें पैसे जमा नहीं कराने पर फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
राजपाल यादव अपने काम के सिलसिले में विदेश जा सके इसलिए कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को वापस करने की इजाजत दे दी। हालांकि इस दौरान उन पर लगे प्रतिबंध जारी रहेंगे। बेंच ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने के बाद राजपाल यादव बाहर तो जा सकते हैं लेकिन वो वापस आने की सूचना ट्रायल कोर्ट को अवश्य देंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायधीश जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पैसे जमा करने से ऐसा लगता है कि इस मामले को आपसी रजामंदी से सुलझाया जा सकता है। राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने रजिस्ट्री में दो करोड़ रुपये जमा कराए हैं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वे इस विवाद को आपसी समझ और सहमति से सुलझाने के लिए एक मध्यस्थ नियुक्त करेंगे। पीठ ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्ष मध्यस्थ के साथ बैठ कर बातचीत करें। मध्यस्थ अगर इजाजत दे तो कोई भी पक्ष चाहे तो वो ऑनलाइन या ऑफलाइन जुड़ कर समस्या का समाधान खोज सकता है। सुनआई की शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों पक्षों से कहा कि वे मध्यस्थता के जरिए इस विवाद को खत्म करने पर गंभीरता से विचार करें। एक्टर यादव के वकील ने बताया कि उन्होंने रुपयों का इंतजाम करने के लिए अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी। इस विवाद की शुरुआत 2010 में हुई थी जब फिल्म पूरी करने के लिए एक्टर और उनकी पत्नी को पांच करोड़ रुपये मिले थे। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय