अवध विहार योजना सेक्टर -8 धवहार (लखनऊ ) - में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा समागम के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालु पहुंचे। बाल व्यास - आकाश गोस्वामी ने भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का अमृतपान कराया। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथाव्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, प्रेम, सद्भाव और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं और व्यक्ति को प्रभु के चरणों में समर्पित होने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान मुख्य यजमान -अमलेश कुमार राय ( समाज सेवक ), रामप्रकाश यादव, राकेश यादव, रामहरख यादव, व दीपक यादव व सहायक - कमलेश यादव ,नाल वादक - पवन कुमार , चिमता वादक - सुरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा कथा पंडाल भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय बना रहा।