लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का राशिफल :  सिंह राशि वालों के जरूरी कार्यो में उत्पन्न हो सकती हैं अड़चने, मेष और कन्या राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान
आज का राशिफल : सिंह राशि वालों के जरूरी कार्यो में उत्पन्न हो सकती हैं अड़चने, मेष और कन्या राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान
डेली न्यूज नेटवर्क    09 Oct 2023       Email   

मेषः घरेलू समस्याओं का धीरे-धीरे ही समाधान होने की सम्भावना है। महिलायें नौकरी को लेकर चिन्तित रहेगी। नयें व्यवसाय में सक्रियता बनायें रखना ही हितकारी रहेगा। छात्रों की जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।  शरीर में आलस्य बना रहेगा।


वृषः ऑफिस की स्थितियाॅ आपके अनुकूल रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। महिलायें राय-मशविरा लेकर ही कोई नया कार्य प्रारम्भ करेे तो अच्छा रहेगा। सन्तान के कर्तव्यों का भार बढ़ने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में दरार पड़ने की आशंका है।

 
मिथुनः आज आपको साहस व धैर्य बनायें रखना पड़ेगा। छात्रों के कुछ गुप्त रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। मकान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने के संकेत है। महिलायें अत्यधिक भावुकता से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में लाभ होगा।

 
कर्कः पिता व पुत्र में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं को सिर सम्बन्धी पीड़ा हो सकती है। राजनैतिक कार्यो में किये गये प्रयास सार्थक साबित होंगे। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 
सिंहः कुछ जरूरी कार्यो में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। ब्लड प्रेशर वाले रोगी आने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग हावी हो सकता है। महिलाओं का आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा। सन्तान का सहयोग मिलेगा।      

                                       
कन्याः बच्चों के स्वास्थ्य पर धन का खर्च बढ़ सकता है। जिन्हे आप बहुत चाहते उन लोंगो से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेग। महिलायें अपने स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।

तुलाः अनावश्यक खर्चो की वजह से मन विचलित हो सकता है। महिलाओं का किसी परिचित के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में किया निवेश लाभप्रद साबित होगा। दूर-दराज के सम्बन्धों में मधुरता स्थापित होगी। छात्र लाभन्वित होंगे।

 
वृष्चिकः महिलाओं के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। कुछ सवालों को लेकर आप परेशान रहेंगे। धन से सम्बन्धित मामलों में अड़चनें बनी रहेगी। जीवन साथी के प्रति परस्पर प्रेम बना रहेगा। नौकरी में प्रगति बनी रहेगी। आय के स्रोतों में वुद्धि होगी।

 
धनुः महिलायें धन के दुरूप्रयोग से बचने का प्रयास करें। वाहन का क्रय-विक्रय का व्यवसाय करने वालों के लिये आज का दिन लाभकारी प्रतीत होगा। विपरीति लिंग के प्रति बेहद आकर्षण अपमानजनक साबित हो सकता है। मन स्वथ्य रहेगा।

 
मकरः रोजी व रोजगार से जुड़े कार्यो में प्रगति होने की सम्भावना है। महिलाओं के निज सम्बन्धों में मधुरता आयेंगी। आॅफिस के जरूरी कार्यो से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। नवयुवको के कैरियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।


कुम्भः किसी नजदीकी व्यक्ति के सहयोग से कुछ रूके हुये कार्य पूर्ण होंगे। नवयुवकों के आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। महिलायें अपने अहंकारी स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। रूका हुआ धन धीरे-धीरे ही प्राप्त होने के आसार है।


मीनः महिलायें सन्तान की शिक्षा को लेकर काफी चिन्तित रहेंगी। नवयुवक अपने रोग को छुपाने का प्रयास न करें। परिवार की ओर से सहयोग का प्रस्ताव आ सकता है। कोई ऐसा कार्य आप न करे जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आॅच आयें। रोग से सचेत रहें।

(ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल)






Comments

अन्य खबरें

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक

डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी
डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी

नयी दिल्ली... सरकारी डाक विभाग अब लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में आल लाइन बाजार के खुले मंच 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ गया और इस मंच के माध्यम से की गयी आर्डर बुकिंग पर पहली