लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा,पिता-पुत्री सहित तीन की मौत
अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा,पिता-पुत्री सहित तीन की मौत
प्रतापगढ़ (डीएनएन)।    22 Jul 2023       Email   

प्रतापगढ़ (डीएनएन)। प्रतापगढ़ जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एक गांव में मकान में घुसे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई। थाना नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित सराय बहेलिया गांव निवासी अब्दुल जब्बार (60) शुक्रवार की रात अपनी पुत्री शाहीन बानो (27) और भाभी साफिया बानो (62) के साथ मकान के बरामदे में बैठा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर मकान में घुस जाने से तीनों कुचल गए। एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। क्रेन की मदद से ट्रक को थाना लाया गया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएचओ ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया