लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

30 अक्टूबर 2023 :आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। सन्तान की ओर चिन्ता कुछ कम होगी। जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
30 अक्टूबर 2023 :आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। सन्तान की ओर चिन्ता कुछ कम होगी। जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
डेली न्यूज नेटवर्क    30 Oct 2023       Email   

मेषः आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। सन्तान की ओर चिन्ता कुछ कम होगी। पुराने सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। व्यावसायिक कार्यो के प्रति मन उदासीन रहेगा। नौकरी वाले लोग अपने कार्यो में सक्रियता बनायें रखें। छात्र अपने कार्यो में लापरवाही न करें।

 

वृषः महिलायें घरेलू वस्तुओं की खरीददारी कर सकती है। छात्रों का खेल कूद में मन अधिक लगेगा जिसके फलस्वरूप अभिभावक च्न्तिित रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगां। पिता व पुत्र में आपसी सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय में सोच समझकर निवेश करें।

 

मिथुनः पैतृक सम्पत्ति में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। काम काजी महिलाओं को धन की प्राप्ति होगी। नवयुवक भौतिक संसाधनों की ओर आकर्षित होंगे। प्रतिष्ठित लोंगो के साथ उठना-बैठना होगा। शेयर में निवेश लाभप्रद होगा।

 

कर्कः भूमि से सम्बन्धित कार्यो में प्रगति होगी। रोजगार सम्बन्धी दिक्कतें दूर होगी। लम्बित कार्यो में लापरवाही न करें। नैतिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कुछ अतीत की यादें आपको दुःखी कर सकती है। शुभ मुहूर्त में ही यात्रा करना लाभप्रद रहेगा।

 

सिंहः भौतिक संसाधनों का सुख प्राप्त होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। महिलाओं पर व्यर्थ की टीका टिप्पणी हो सकती है। राजनैतिक सम्बन्धों में इजाफा होगा। अपने मातहत लोगांे से सावधान रहने की आवश्यकता है। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रो को लाभ मिलेगा।

 

कन्याः आज विभिन्न सम्भावनाओं के द्वार खुलेंगे। राजनैतिक महत्वाकाॅक्षा में वृद्धि होगी। कुछ कार्यो से धन का लाभ होने की सम्भावना है। महिलाओं को मानसिक उलझनें बनी रहेंगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी।

 

तुलाः नया व्यापार आरम्भ करने के लिये समय शुभ है। छात्र गैर कानूनी कार्यो से बचने का प्रयास करें। पुराने रिश्तों में मजबूती आयेगी। आॅफिस के कार्यो में फेरबदल होने की सम्भावना हैं। जीवन साथी के प्रति लगाव बना रहेगा। राहगीरों से वाद विवाद हो सकता है।

 

वृष्चिकः पड़ोसियों के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। कैरियर की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। बच्चों के प्रति सहानुभूति रहेगी। छात्र धूम्रपान से बचनें का प्रयास करें। नौकरी वाली महिलाओं को काफी संघर्ष करना पड़ेगा। वाणी में कठोरता आ सकती है।

 

धनुः पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। सन्तान की ओर से शिकायत मिल सकती है। महिलायें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे अन्यथा हानि हो सकती है। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय का आना जाना लगा रहेगा। छात्रो का मन प्रसन्न रहेगा।

 

मकरः रोजी व रोजगार में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। महिलाओं को अपने ही लोगांे से ही मानसिक कष्ट मिल सकता है। रिश्तेंदारों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक स्थिति में सुखद वातावरण रहेगा। नयें लोंगो पर अत्यधिक विश्वास करना घातक सिद्ध हो सकता है।

 

कुम्भः रोजगार में साझेदारी सोंच समझकर ही करें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। महिलायें अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। भाईयों के प्रति सहानुभूति रहेगी। धनिक लोंगो से मधुर सम्बन्ध स्थापित होगे। पड़ोसी के दुःख दर्द में आप शामिल होंगे।

 

मीनः वैवाहिक जीवन में उथल पुथल होने की आशंका है। किसी अधिकारी से कहा सुनी हो सकती है। महिलायें नकारात्मक विचारों को अपने उपर हावी न होने दें। छात्रो के कैरियर मेे प्रगति होने के संकेत है। किसी नयीं योजना पर धन का व्यय हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा।

(ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल)






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित