लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा की, हेटमायर को किया टीम से बाहर
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा की, हेटमायर को किया टीम से बाहर
एजेंसी    11 Jan 2024       Email   

पोर्ट ऑफ स्पेन , वेस्टइंडीज ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी है और खराब फार्म में चल रहे शिमरॉन हेटमायर को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि खराब फार्म के कारण हेटमायर को टीम से बाहर कर दिया है वहीं हाल ही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेसन होल्डर और काइल मायर्स की एक बार फिर से टी-20 टीम में वापसी हुई है लेकिन वे एकदिवसीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा होल्डर और मायर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए स्वयं को अनुपलब्ध रखा है। उस दौरान वे अपनी टी-20 फ्रेंचाइजी के अनुबंध को पूरा करेंगे।

बोर्ड ने ब्रैंडन किंग और शरफेन रदरफोर्ड को भी टी-20 सीरीज से पहले फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

शे होप की कप्तानी वाली एकदिवसीय टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ टेडी बिशप और गुयाना के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ टेविन इमलाच को टीम में शामिल किया गया है। इमलाच टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने कहा, “इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारी एकदिवसीय टीम ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रतिस्पर्धी होगी। हमने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्होंने हालिया समय में अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। इसके अलावा हमारी टीम में कुछ पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “टी-20 श्रृंखला आगामी टी-20 विश्वकप के लिए हमारी तैयारियों का हिस्सा है। हम भारत और इंग्लैंड के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को और आगे लेकर जाना चाहते हैं। जैसे-जैसे हम विश्वकप के करीब पहुंचेंगे, हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए।”

उल्लेखनीय है कि हेटमायर में 104.55 की स्ट्राइक रेट और 32.33 की औसत से रन बनाने वाले हेटमायर ने पिछले साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में काफी खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी वह केवल 44 रन बना पाए थे।

एकदिवसीय टीम: शाई होप (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ, एलिक अथानाज़े, टेडी बिशप, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, गुडाकेश मोटी, केजोर्न ओटले, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस और हेडन वॉल्श जूनियर।

टी-20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और ओशाने थॉमस।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप