लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    03 Feb 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1628-शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया।
1797-इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
1847-मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1881-लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।
1895-अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920-लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1922-भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक) पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
1924-महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1932-न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1938-प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक बिरजू महाराज का जन्म।
1948-सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1960-भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का निधन।
1965-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1973-भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1976-ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
1978-जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1990-केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
1993-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी का निधन।
1994-अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996-दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1997-इजरायल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इजरायल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।
1998-अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
2000-पहली बार 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था।
2001-तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
2003-यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
2004-फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
2006-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007-अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
2009-गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।
2014-माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।
2021-चौरी चौरा संघर्ष 100 साल पूर्ण हुये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शताब्दी समारोह' की शुरुआत की।
2023-प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता था।






Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर