लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी से मिले धामी, हरियाणा में जीत के लिए दी बधाई
मोदी से मिले धामी, हरियाणा में जीत के लिए दी बधाई
एजेंसी    08 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी। श्री धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब सब भाजपा की बड़ी हार का अनुमान लगा रहे थे तो इन सब विपरीत स्थितियों में भी वहां भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और यह जीत श्री मोदी के नेतृत्व में आमजन के विश्वास को प्रदर्शित करती है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में श्री मोदी का उन्हें हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है और इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री मोदी से विशेषज्ञ समिति से संस्तुत 21 जल परियोजना के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन रोपवे परियोजनाओं सोनप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ, गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब और काठगोदाम-नैनीताल को राज्य सरकार द्वारा विकास और संचालन के लिए हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-चिन्यालीसौंड-देहरादून की हवाई सेवा पुनःसंचालित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध करने के साथ ही कुमाऊँ और गढ़वाल को जोड़ने के लिये दो मार्गों, खैरना-रानीखेत-बंगीधार-बैजरों मोटरमार्ग 256.9 किमी और काठगोदाम-भीमताल लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग 189 किमी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित