लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बेथ मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत को दिया 413 रनों का लक्ष्य
बेथ मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत को दिया 413 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    20 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली,... बेथ मूनी (138 ) की शतकीय, जॉर्जिया वॉल (81) और एलिस पेरी (68) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने शनिवार को तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 413 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान एलिसा हीली और जॉर्जिया वॉल की सलामी जेाड़ी ने 43 रन जोड़े। पांचवें ओवर में क्रांति गौड़ ने एलिसा हीली 18 गेंदों में 30 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एलिस पेरी ने जॉर्जिया वॉल के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 22वें ओवर में स्नेह राणा ने जॉर्जिया वॉल को आउटकर इस शतकीय साझेदारी का अंत किया। जॉर्जिया वॉल ने 68 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 81 रन बनाये।
33वें ओवर में अरुंधती रेड्डी ने एलिस पेरी (68) और उसके बाद रेणुका सिंह ने एश्ले गार्डनर 39 को आउट किया। तालिया मैक्ग्रा (14) को दीप्ति शर्मा ने पगबाधा आउट किया। 45वें ओवर में बेथ मूनी रनआउट हुई। बेथ मूनी ने 75 गेंदों 23 चौके और एक छक्का लगाते हुए 138 रनों की आतिशी पारी खेली। इसी ओवर में दीप्ति शर्मा ने ग्रेस हैरिस (एक) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। रेणुका ने जॉर्जिया वेयरहम (16) को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। किम गार्थ (एक) नौवें विकेट के रूप में आउट हुई। उन्हें अरुंधती रेड्डी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसी ओवर में अरुंधती ने अलाना किंग (12) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 47.5 ओवर में 412 के स्कोर पर समेट दिया।
भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी ने तीन विकेट लिये। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को दो- दो विकेट मिले। क्रांति गौड़, स्नेह राणा, ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत