लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रियंका बोलीं, बिहार में 20 सालों से वोट चोरों का राज हैं, अब बदलाव का वक्त
प्रियंका बोलीं, बिहार में 20 सालों से वोट चोरों का राज हैं, अब बदलाव का वक्त
एजेंसी    26 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली .....कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में शुक्रवार को हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित किया। बिहार में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने मंच से लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। हमारी सरकार में यहां से आईएएस निकलते थे, आज यहां से सिर्फ मजदूर निकल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अडाणी, अंबानी को मोदी का दोस्त बताया। कहा- आज देश में बड़े-बड़े उद्योग अडाणी और अंबानी के हैं। ये किसके दोस्त हैं। मोदी जी के दोस्त हैं। इनका एक और दोस्त है जिसने आपके मखाने पर टैक्स लगाया है। मोदी जी उनके हाथ पकड़कर चलते हैं। कभी वो आपके हाथ पकड़कर चले हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के रिश्तों का भी जिक्र किया। प्रियंका ने ये भी कहा, 'सत्ता में 20 सालों से वोट चोर बैठे हुए हैं। बिहार में, देश में रोजगार नहीं है। मैं पूरे देश में घूमती हूं। हिमाचल प्रदेश में मेरा घर बन रहा था। मजदूर कहां से थे? दिल्ली में जितनी भी इमारतें बन रही हैं, उनमें मजदूर कहां से हैं? केरल में मैं सड़क पर चल रही थी। मैंने रुककर एक मजदूर से पूछा, जो सड़क खोद रहा था कि वह कहां से है? पूरी आबादी पलायन कर रही है। यहां आपके लिए एक भी नौकरी नहीं बची है।
20 साल की एनडीए सरकार चुनाव से कुछ दिन पहले पैसे देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। यह सम्मान नहीं है, सम्मान तब होगा जब सही मानदेय मिलेगा, बेटियां सुरक्षित महसूस करके पढ़ने जाएंगी, लेकिन मोदी-नीतीश यह सम्मान नहीं दे सकते। आज यहां का किसान उसी परिस्थिति में है जिस परिस्थिति में गांधी जी आए थे। चुनाव पास हैं, अब देखिएगा ये लोग कैसे-कैसे ऐलान करेंगे। 10 हजार रुपए महिलाओं को देने का वादा किया। उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? मोतिहारी में जनसभा से पहले पटना में उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां समझ रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं। आप अपनी शक्ति अपने सम्मान को पहचानिए। बेरोजगारी और गरीबी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'यहां रोजगार के साधन नहीं है। पलायन के कारण आपके पति बाहर मजदूरी करते हैं और आपको यहां अकेले रहना पड़ता है। 
संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली और हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार बनी तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। राजस्थान की तरह 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होगा। हमलोग स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे। साथ ही भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी और उसका मालिकाना हक महिलाओं के पास होगा।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप