लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एशेज सीरीज से बाहर होने के बाद क्रिस वोक्स ने लिया संन्यास
एशेज सीरीज से बाहर होने के बाद क्रिस वोक्स ने लिया संन्यास
एजेंसी    29 Sep 2025       Email   

लंदन .... इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने एशेज सीरीज से बाहर होने के बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
वोक्स ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा, “वह क्षण आ गया है, और मैंने तय कर लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है।”
उन्होंने लिखा, “इंग्लैंड के लिए खेलना एक ऐसी चीज थी जिसका मैं बचपन से ही सपना देखता था और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने उन सपनों को जीया। पिछले 14 सालों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना, थ्री लायंस जर्सी पहनना और टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना, जिनमें से कई मेरे आजीवन दोस्त बन गए हैं, ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं बहुत गर्व के साथ याद करूंगा।”
उन्होंने कहा, “मैं काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखने और निकट भविष्य में और भी फ्रैंचाइजी अवसरों की तलाश करने के लिए उत्सुक हूं।”
इस वर्ष जुलाई के आखिर में भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में कंधे की हड्डी में चोट लगने के बाद फिटनेस हासिल करने की जद्दोजहद के बाद 36 वर्षीय वोक्स को पिछले हफ्ते इंग्लैंड की एशेज टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने बाद में कहा कि वोक्स “हमारी योजनाओं में बिल्कुल भी नहीं हैं।”
वोक्स ने 62 टेस्ट, 122 एकदिवसीय और 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद इंग्लैंड का प्रतिनिधत्व किया। उनका आखिरी प्रदर्शन भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने पांचवें दिन सीरीज जीतने में मदद करने की नाकाम कोशिश की थी।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत