लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए चलाये जा रहे मिसाइल कार्यक्रम पर समझौता नहीं: ईरान
राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए चलाये जा रहे मिसाइल कार्यक्रम पर समझौता नहीं: ईरान
एजेंसी    23 Dec 2025       Email   

तेहरान.... ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए
चलाया जा रहा है, जिस पर समझौता नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने ये टिप्पणियां एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में की कि क्या ईरान के खिलाफ संभावित नयी इजरायली सैन्य कार्रवाई पर हाल में इजरायली और अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों का उद्देश्य तेहरान पर उसके मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत के लिए दबाव डालना था।
अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए, एनबीसी न्यूज ने शनिवार को कहा था कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आगामी बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि ईरान द्वारा अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का विस्तार एक ऐसा खतरा है, जिसके लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता हो सकती है।
श्री बगाई ने इस बात पर बल दिया कि ईरान की रक्षा क्षमतायें संभावित हमलावरों को रोकने के लिए है और किसी भी बातचीत या सौदेबाजी के अधीन नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर हालिया मीडिया का ध्यान इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गये हाइब्रिड युद्ध का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका और शत्रुतापूर्ण मीडिया आउटलेट की सहायता ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 13 जून को, इज़रायल ने ईरान में परमाणु और सैन्य स्थलों सहित कई स्थानों पर अचानक बड़ा हवाई हमला किया जिनमें वरिष्ठ कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गये। बाइस जून को, अमेरिकी सेना ने नतान्ज़, फ़ोर्डो और इस्फ़हान में ईरान की परमाणु सुविधाओं पर बमबारी की।






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से