लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक
न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक
एजेंसी    27 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते की तारीफ की है और इसे अपनी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि और भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। हालांकि उनकी ही सरकार के विदेश मंत्री ने इस व्यापार समझौते पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
लक्सन ने कहा, हमने अपने पहले कार्यकाल में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने का वादा किया था और हमने उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों वाला बाजार उपलब्ध होने से ज्यादा नौकरियां, अच्छी कमाई और बेहतर निर्यात की राह खुलेगी। यह उनकी सरकार के व्यापक एजेंडे का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बुनियादी चीजों को ठीक करना और भविष्य का निर्माण करना है। हालांकि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर न्यूजीलैंड की सरकार के बीच ही मतभेद हैं। विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने इस समझौते की आलोचना की और इसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे। पीटर्स ने कहा था कि न्यूजीलैंड ने पर्याप्त लाभ लिए बिना बहुत कुछ दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूजीलैंड सरकार ने जल्दबाजी में इस समझौते पर सहमति दी है। इस समझौते के तहत अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो सकता है। समझौते के तहत भारत में अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने भारतीय निर्यातकों के लिए एक नया अवसर खोला है। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, मरीन प्रोडक्ट्स, इंजीनियरिंग और एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है। न्यूजीलैंड में टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलेगा।
इस्राइल ने सोमालीलैंड को देश के रूप में दी मान्यता
नई दिल्ली (एजेंसी)। इस्राइल ने सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र देश के रूप में आधिकारिक मान्यता दे दी। ऐसा करने वाला इस्राइल पहला देश बन गया है। इस अवसर पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमालीलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रपति के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31