लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आईपीएल में बांग्लादेशी प्लेयर विवाद, सरकार की रोक नहीं
आईपीएल में बांग्लादेशी प्लेयर विवाद, सरकार की रोक नहीं
एजेंसी    02 Jan 2026       Email   

नई दिल्ली .... बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने पर विवाद जारी है। इस बीच खेल मंत्रालय के सूत्र ने भास्कर से कहा भारत की स्पोर्ट्स पॉलिसी में बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने या बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर कोई रोक नहीं है। 
इस तरह की रोक सिर्फ पाकिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ियों के ऊपर ही है। मुस्तफिजुर आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला बीसीसी को लेना है, सरकार को नहीं। इधर, बीसीसीआई  के अधिकारी ने कहा ‘यह हमारे हाथ में नहीं है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लीग में खेलने से रोकने को लेकर सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के बीच रहमान के ढ्ढक्करु में खेलने का विरोध हो रहा है। वहां पिछले 13 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा।
निरुपम बोले, शाहरुख अपनी टीम से रहमान को बाहर करें
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने ्य्यक्र के मालिक शाहरुख खान से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुश्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने की अपील की है। निरुपम ने कहा- ‘जब पूरा देश बांग्लादेश को लेकर गुस्से और नाराजगी में है। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटा दें।
देवकीनंदन बोले, शाहरुख माफी मांगे, 9.2 करोड़ पीड़ित परिवारों को दें
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का रेप किया जा रहा है। ऐसी बेरहम हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, खासकर वह जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है?
भाजपा नेता संगीत सोम बोले, शाहरुख कभी पाकिस्तान का समर्थन करते कभी बांग्लादेश का
भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना, यह तो देश के साथ गद्दारी हुई न। शाहरुख खान जैसे लोग गद्दार हैं। ये कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो कभी बांग्लादेश का। ये हर उस देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं के साथ अत्याचार करता है। जबकि ये गद्दार लोग नहीं जानते कि आपको सुपरस्टार भारत के लोगों ने बनाया है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत