लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

महिला सुरक्षा में सबसे सुरक्षित शहर बेंगलुरु, दूसरे नंबर पर चेन्नई
महिला सुरक्षा में सबसे सुरक्षित शहर बेंगलुरु, दूसरे नंबर पर चेन्नई
एजेंसी    08 Jan 2026       Email   

नई दिल्ली ... देश में महिला सुरक्षा के मामले में बेंगलुरु और चेन्नई सबसे बेहतर शहरों के रूप में सामने आए हैं। वर्क प्लेस कल्चर कंसल्टिंग फर्म अवतार ग्रुप की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।
’टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया के चौथे संस्करण में यह बात सामने आई है कि इस रिपोर्ट में 125 शहरों की महिलाओं की भागीदारी रही। इन महिलाओं से सुरक्षा और करियर ग्रोथ के बारे में जानकारी ली गई। इसी आधार पर बेंगलुरु ने 53.29 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टीसीडब्लूआई की रिपोर्ट एक लॉन्गिट्यूडिनल इन्क्लूजन इंडेक्स है, जो यह यह पता लगाने का काम करती है कि किस शहर में महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और करियर ग्रोथ को बेहतर बनाया जा रहा है। बेंगलुरु 53.29 फीसद के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है। बेंगलुरु के टॉप पर रहने की वजह यह भी है कि यहां महिलाओं के लिए करियर में ग्रोथ के लिए बेहतर अवसर हैं। साथ ही इंडस्ट्री सपोर्ट भी मिलता है। बेंगलुरु साल 2024 में भी इस लिस्ट में नंबर 1 बना था। वहीं साल 2025 में भी इस शहर ने महिलाओं की सुरक्षा में नंबर 1 का मुकाम हासिल किया है। महिलाओं की सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के मामले में दूसरे नंबर पर चेन्नई का नाम है। ये शहर 2024 में भी दूसरे नंबर पर आया था। इस लिस्ट में तीसरे पर पुणे और चौथे नंबर पर हैदराबाद है। मुंबई ने साल 2024 में इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया था। लेकिन 2025 में मुंबई पांचवें नंबर पर आया है।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी