लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रतापगढ़ में मां बेटे की हत्या का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में मां बेटे की हत्या का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

प्रतापगढ़ .... उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में महिला व पुत्र की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 मार्च की रात ग्राम पारा हमीदपुर में शिवपति (42) और उसके पुत्र औरव (14) की हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों ने अपने पटीदारों पर संदेह व्यक्त करते हुये चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
उन्होने बताया कि जांच में नामजद अभियुक्त घटना में संलिप्त नहीं पाए गए बल्कि यह पता चला कि मृतका के रणबहादुर मौर्या निवासी ग्राम पारा हमीदपुर से तीन वर्ष से अवैध संबंध थे । घटना के समय मृतका वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जिसे देख कर आरोपी आक्रोशित हो गया और कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतका का पुत्र, जो पास में सो रहा था, जाग गया और घटना देख ली, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसकी भी हत्या कर दी गई । मौके से मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप