लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आनंदीबेन ने एचबीटीयू में छात्र सुविधाओं व शोध पर दिया बल
आनंदीबेन ने एचबीटीयू में छात्र सुविधाओं व शोध पर दिया बल
एजेंसी    09 Apr 2026       Email   

लखनऊ.... उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में छात्र सुविधाओं और शोध कार्य प्रोत्साहित करने पर बल दिया है।
श्रीमती पटेल की अध्यक्षता में आज आयोजित समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों का प्रस्तुतीकरण करते हुए आगामी पांच वर्षों का विजन साझा किया। समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने छात्रावासों में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे बाहरी भोजन पर निर्भर न रहें।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में छात्र सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा उपलब्ध बजट का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बजट का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए। शोध गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में किए जा रहे शोध कार्यों के पेटेंट कराने और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शोध तभी सार्थक है, जब उसका लाभ आम जनमानस तक पहुंचे। प्रमुख शोध कार्यों को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने और अन्य संस्थानों के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू के माध्यम से शोध को बढ़ावा देने तथा विश्वविद्यालय के नवाचार कार्यों का प्रचार-प्रसार प्रेस कॉन्फ्रेंस, समाचार पत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यम से करने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
बैठक में विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल. जानी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर