लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ईरानी राष्ट्रपति ने पोप को दिया समर्थन, ट्रम्प की निंदा की
ईरानी राष्ट्रपति ने पोप को दिया समर्थन, ट्रम्प की निंदा की
एजेंसी    13 Apr 2026       Email   

तेहरान..... ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने सोमवार को ईसाई धर्मगुरू पोप लियो के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उन पर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा कि वह पोप के प्रति किए गए अपमान की ईरान के महान राष्ट्र की ओर से निंदा करते हैं।
उन्होंने ईसाई धर्म प्रवर्तक ईसा मसीह का उल्लेख करते हुए कहा, "शांति और भाईचारे के पैगंबर, ईसा मसीह की पवित्रता का अपमान किसी भी स्वतंत्र व्यक्ति के लिए स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने अपने संदेश के अंत में पोप के लिए सम्मान और गौरव की कामना की।
ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान श्री ट्रम्प के उस बात के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने पोप को "विदेश नीति के लिए बहुत बुरा" बताया था।






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से