लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन
सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार: रवि किशन
एजेंसी    14 Apr 2026       Email   

जौनपुर.... गोरखपुर से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। श्री किशन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जौनपुर के आंबेडकर तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश संविधान से चलता है और बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें हर धर्म और हर जाति को बराबरी का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।
भाजपा सांसद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।
महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक है और भविष्य में संसद तथा विधानसभाओं में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीबों को आवास, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप