लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों पर सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों पर सुरक्षा बढ़ी
एजेंसी    09 May 2026       Email   

नई दिल्ली .... दिल्ली में स्टेट बीजेपी ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए आसपास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आतंकी डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इस हमले के लिए आंतकी संगठनों द्वारा कार बम, शूटआउट, आईईडी प्लांट और सुसाइड बॉम्बर जैसी साजिश के जरिए हमले को अंजाम दिया जा सकता है। अलर्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही है। लोगों से भी सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है। दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। डीडीयू मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील : दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी होने के बाद ऑफिस के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही इलाके के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य