लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
एजेंसी    30 May 2026       Email   

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने गाइड रमेश धवन से कई सवाल किए। रमेश ने डिटेल में ताजमहल के इतिहास के बारे में बताया।
टिफनी और माइकल डायना बेंच के पास पहुंचे। एक-दूसरे का हाथ थामकर तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाईं। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।इस दौरान टिफनी नारंगी रंग की लांग ड्रेस और माइकल टीशर्ट-ट्राउजर में नजर आए। दोनों ने धूप वाले चश्मे लगा रखे थे। इससे पहले टिफनी का चार्टर्ड विमान सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से होटल जाने की बजाय उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट में बैठकर टिफनी और माइकल ताजमहल परिसर में दाखिल हुए। हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद कहा। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। ताजमहल से निकलकर टिफनी और माइकल होटल अमर विलास पैलेस रवाना हो गए। यहां टिफनी जिस कमरे में ठहरी हैं, वहां से ताजमहल एकदम साफ दिखाई देता है। लंच के बाद दोनों चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगे। दरअसल, 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल देखने आए थे। करीब 6 साल बाद ट्र्रंप परिवार का एक और सदस्य ताजनगरी पहुंचा है। 25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल देखने आए थे।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और