लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जिस तरह यूपी को संभाला, वह मिसाल है
जिस तरह यूपी को संभाला, वह मिसाल है
डेली न्यूज़ नेटवर्क    30 May 2026       Email   


नौसेना शौर्य वाटिका का राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी ने किया उदघाटन, रक्षा मंत्री ने सीएम योगी की तारीफ की, कहा  यूपी कभी वन डिस्टि्रक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था, 
लखनऊ ... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा यूपी कभी वन डिस्टि्रक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। इन्वेस्टर्स यहां आने से डरते थे। लेकिन अब यूपी बदल चुका है। सीएम योगी ने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह संभाला, वह अपने आप में मिसाल है। सीएम ने यूपी की छवि वन डिस्टि्रक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में पेश की।
रक्षामंत्री ने नौसेना शौर्य वाटिका का उदघाटन किया। वे सीएम योगी के साथ रिटायर्ड युद्धपोत ढ्ढहृस् गोमती के अंदर गए और अफसरों से युद्धपोत के बारे में जानकारी ली। आईएनएस गोमती को वाटिका में रखा गया है। यह युद्धपोत 35 साल की सेवा के बाद 28 मई 2022 को नौसेना से रिटायर हुआ था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हर क्षेत्र में यूपी अब अप कर रहा है। यानी आगे बढ़ रहा है। हम सभी इस वाटिका को आप सभी लोगों को समर्पित कर रहे हैं। आप लोग यहां अपने परिवार और बच्चों के साथ आइए। यहां घूमिए और जानिए कि नौसैनिकों की ड्रेस कपड़ा नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, नौसेना शौर्य वाटिका में लगाए गए सारे युद्धपोत और हथियार एकदम ओरिजिनल हैं। यह पार्क कोई साधारण पार्क स्थल नहीं है। यह हमारे लिए प्रेरणा है। रिकॉर्ड समय में इस वाटिका को तैयार कराने के लिए सीएम योगी का मैं धन्यवाद करता हूं। नौसेना शौर्य वाटिका का लखनऊ का क्या संबंध है, इसका जवाब इतिहास और भगोल में छिपा हुआ है। लखनऊ में गोमती नदी के नाम आईएनएस गोमती युद्ध पोत हमारी नौसेना में जहाज मौजूद है। गोमती नदी के नाम पर हमारे लखनऊ का छत्तर मंजिल से संबंध है। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर