लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सामने वाला हिंसक तो उसी भाषा में जवाब देना चाहिए : योगी
सामने वाला हिंसक तो उसी भाषा में जवाब देना चाहिए : योगी
डेली न्यूज़ नेटवर्क    30 May 2026       Email   

लखनऊ ... सीएम योगी ने कहा सामने वाला यदि देश के लिए खतरा है, तो उसके साथ अहिंसा नहीं, बल्कि उसे उसी भाषा में जवाब देने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण के अवसर पर रक्षामंत्री का विशेष धन्यवाद देता हूं। लखनऊ में आने वाला कोई भी व्यक्ति देश की विरासत, परंपरा और गौरव को एक स्थान पर देख सकता है। युद्धपोत गोमती लंबे समय तक देश सुरक्षा में लगा रहा और 2022 में लखनऊ के गोमती तट पर स्थापित किया गया। आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए उस तरह की सोच भी चाहिए विराट सोच चाहिए। विकसित भारत के लिए हर नागरिक को पंच प्रण के साथ जुड़ना पड़ेगा। सेना और यूनिफॉर्म धारी के प्रति सम्मान देना होगा। सुरक्षा के माहौल में ही विकास आगे बढ़ सकती है। 2017 से पहले यूपी में पेशेवर माफिया थे और विकास में रोड़ा बनते थे। सेनाओं के सम्मान में लखनऊ शौर्य वाटिका बनाई गई। सुरक्षा के स्तर पर जब मजबूत होंगे तभी दुनिया सलाम करेगी। भारतीय सेना से जुड़ी कोई काम हो तो उसके प्रस्ताव तुरंत दें। सीएम योगी ने कहा याद कीजिए 2017 से पहले इसी उत्तर प्रदेश में हर रोज कर्फ्यू लगता था। पेशेवर माफिया और अपराधियों ने जीना हराम कर दिया था। सामने वाला यदि देश के लिए खतरा है, तो उसके साथ अहिंसा नहीं, बल्कि उसे उसी भाषा में जवाब देने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। पर्यटन विभाग ने नौसेना की मदद से यह वाटिका विकसित की है, जो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास स्थित है। वाटिका 2 एकड़ क्षेत्र में बनी है। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर