लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी के अल्टीमेटम के बाद यूपी पुलिस का एक्शन, 24 घंटे के भीतर  10 मुठभेड़ में 20 अपराधी गिरफ्तार, एक ढेर
सीएम योगी के अल्टीमेटम के बाद यूपी पुलिस का एक्शन, 24 घंटे के भीतर 10 मुठभेड़ में 20 अपराधी गिरफ्तार, एक ढेर
डेली न्यूज़ नेटवर्क    31 May 2026       Email   

सीएम योगी ने पुलिस अफसरों को दिया था अल्टीमेटम
लखनऊ ... जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो बता दें, लापरवाही पर सीधी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सख्त चेतावनी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूटी और पिछले 24 घंटे में 10 मुठभेड़ों में एक बदमाश को ढेर करने के साथ 20 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मारा गया अपराधी 50 हजार का इनामी असद है जिसने गाजियाबाद में बकरीद के दिन मामूली विवाद में छात्र सूर्या की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए अधिकतर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। इनमें फिरोजाबाद में दो वर्षीय मासूम को पटक-पटककर जान लेने वाला हत्यारा जितेंद्र पाठक भी शामिल है।
शनिवार को देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के कुछ जिलों में पिछले दिनों हुईं बड़ी आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ के डीएम व पुलिस कमिश्नरों और जौनपुर, पीलीभीत, बागपत व गाजीपुर के डीएम व एसपी को जमकर फटकार लगाई थी। डीजीपी राजीव कृष्णा की मौजूदगी में सभी को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर जिला नहीं संभाल पा रहे हैं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसी के बाद पुलिस हरकत में आई और बकरीद के दिन बाइक को लेकर हुए विवाद में छात्र सूर्या की हत्या के आरोपित असद को घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश असद मारा गया। इसी तरह पीलीभीत में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता का मुख्य हत्यारोपित लकी मौर्य को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दो अन्य आरोपित शिव व कुनाल को भी गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर के रहने वाले तीनों बदमाशों के एक-एक पैर में गोली लगी है। आरोपित पप्पू के पड़ोसी व्यापारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए आए थे।
मेरठ से लेकर लखनऊ तक पुलिस का एक्शन
मेरठ में प्लंबर ललित कुमार से चार लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पंकज व तनवीर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। फिरोजाबाद में दो वर्षीय मासूम के हत्यारे बदायूं निवासी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को मुठभेड़ में दबोचा गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। रामपुर में पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद रवि को भी गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लुटेरे छोट्टन चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह बिहार के मोतिहारी का निवासी है। उसके साथ चार अन्य साथी भी पकड़े गए। इन्होंने 25 मई की रात फ्रिज व एसी लदा कंटेनर लूटकर चालक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था।



दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाश गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर और विकास नगर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। विकासनगर में मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी सनी यादव छात्रा से छेड़छाड़ और जानलेवा हमले में शामिल रहा था। कृष्णानगर से पकड़े गए आरोपितों की पहचान दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के रूप में हुई। दोनों हाल ही में सेल्समैन रामबाबू से सिगरेट से भरा बैग लूटने और महिला से चेन छीनने की घटनाओं में शामिल थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के पांच अन्य लुटेरों रवि चौरसिया, सुमित, अरुण उर्फ बुवन, सुमित उर्फ लेफ्टी और समीर उर्फ अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया।




Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर