लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए, पहले जंगल पार्टी का आतंक था
मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए, पहले जंगल पार्टी का आतंक था
डेली न्यूज़ नेटवर्क    02 Jun 2026       Email   

लखनऊ ..... हमने यूपी से माफिया और मच्छरों को समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं। माफिया बेरोजगारी लाते हैं। पाकिस्तान की छाती पर दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण अब लखनऊ में हो रहा है। जब यह मिसाइल दागी जाती है तो पाकिस्तान चिल्ला उठता है...बचाओ-बचाओ।
सीएम योगी ने मंगलवार को ये बातें कुशीनगर में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने यहां 424 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा यहां मौजूद कम उम्र के लोगों को शायद उस दौर का पता नहीं होगा। जब किसानों को उपज की सही कीमत नहीं मिलती थी। गन्ना पर्ची के लिए भटकना पड़ता था। पिछली सरकारों की नीतियों के कारण प्रदेश भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से घिरा हुआ था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। पाकिस्तान की छाती पर दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बन रही है। जब यह मिसाइल दागी जाती है तो पाकिस्तान घबरा उठता है। पिछली सरकारों की वोट बैंक की राजनीति का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, वंचित और मुसहर समाज को हुआ, लेकिन अब कुशीनगर विकास की राह पर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विधायक और सांसद मिलकर आपकी मांगों को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए काम करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि के रूप में फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हमने फाजिलनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। अब इसे फाजिलनगर के नाम से नहीं जाना जाएगा; बल्कि भगवान महावीर को श्रद्धांजलि के रूप में इसे पावागढ़ के रूप में एक नई पहचान दी जाएगी। पावागढ़ का नाम, परंपरा और संस्कृति अब पूरे देश और विश्व तक पहुंचेगी, जो भगवान महावीर की विरासत से अटूट रूप से जुड़ी होगी। मुख्यमंत्री योगी आज गोरखपुर भी पहुंचेंगे, जहां वे चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित 20.35 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में गोरखपुर सांसद रवि किशन भी अपने खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कुशीनगर के लोगों को 424 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। रवि किशन ने अपने भाषण के अंत में भोजपुरी गीत गाया गाया। 






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप