लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा
पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा
एजेंसी    05 Jun 2026       Email   

सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले


लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ के कुकरेल वनक्षेत्र में वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। आज प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के गंभीर संकट से ग्रसित है क्योंकि हर कोई जानता है कि यह एक मानव निर्मित संकट है और इसका समाधान हमें ही करना है। पर्यावरण संकट के कारण हम लोग हर वर्ष मौसम चक्र में बदलाव सहित अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी स्थितियों को देखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले कार्य से खुद को दूर करे और पर्यावरण संरक्षण करने वाले कार्यों से जुड़े। इस संकट का समाधान हम सबको मिलकर ही निकालना है। सीएम योगी ने इस दौरान विपक्षियों पर जमकर निशाना साथा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया है, लेकिन कुछ लोग टोंटी चोरी कर लेते हैं या सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि वह ऐसे लोगों को रोके और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में जल संरक्षण कार्यक्रम के साथ जुड़ना है। इसके लिए पांच संकल्प लेना है। पहला कि हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाना चाहिए। दूसरा कि उस पेड़ की जीवन भर रक्षा करना है। तीसरा कि जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। चौथा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से रोकना है, इससे भी पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। पांचवां कि प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना। सीएम योगी ने कहा कि हमने जल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाया, लेकिन कोई टोंटी चोरी कर रहा है। कोई टोंटी चलाकर चला रहा है, उसमें से पानी गिर रहा है। ये सभी चीजें हम सभी को रोकनी है। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण करना है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर