लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सपा-कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर नहीं बन पाता
सपा-कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर नहीं बन पाता
डेली न्यूज़ नेटवर्क    13 Jun 2026       Email   

लखनऊ ... सीएम योगी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। चिल्लूपार विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा 500 साल पहले जिस अयोध्या धाम में हम पीड़ित थे। साल दर साल बीतते गए लेकिन संघर्ष नहीं थमा। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार आई और आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। यह काम कांग्रेस और सपा नहीं कर पाती। उन्होंने कहा- विकास का प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े, यही प्रदेश की पहचान हो गई है। कहा जब आप एक वोट कमल के फूल पर देते हैं तो कैसे पीढ़ियों की पीढ़ियां तर जाती हैं।
सीएम योगी ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 319 परियोजनाएं हें। महुआपार के गांधी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 152.21 करोड़ की लागत से तैयार 122 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 143.25 कराड़ की लागत से बनने वाली 197 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचे। इससे पहले वाराणसी में थे। सीएम योगी ने कहा पहले न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित थे। उन लोगों से कहूंगा जो 2017 से पहले यूपी से बाहर गए होंगे। जो लोग उनसे दो कदम पीछे हटते होंगे, आज वो भी यूपी और गोरखपुर का नाम सुनकर 10 कदम आगे आकर गले मिलता होगा। यह नई पहचान मिली है। हम विकास भी करेंगे, सुरक्षा भी देंगे और आस्था का सम्मान भी करेंगे। यही समृद्धि की नई इकाइयों के रूप में उद्योग लगने जा रहे हैं। केवल उद्योग नहीं लगेंगे ऐसी संस्थाएं खोलेंगे, जहां ट्रेनिंग दी जाएगी और उद्योग में नौकरी दी जाएगी। यहीं हम यहां की बेटियों को नौकरी उपलब्ध करवा देंगे। विकास की प्रक्रिया व अर्थव्यवस्था को गति तभी मिलेगी जब अच्छी सरकारें होंगी। विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। यह तभी होगा जब अच्छे लोग सुने जाएंगे। अच्छी सरकारें तब आयीं जब अच्छे लोग चुनकर गए। सीएम योगी ने कहा कि यह 2017 के पहले संभव नहीं था। तब तो चाचा भतीजे की जोड़ी आपके हक पर डकैती डाल देती थी। होनहार नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। वो बाहर जाते थे तो उन्हें चिल्लूपार, मऊ, आजमगढ़ के नाम पर नौकरी नहीं देते थे। योग्य भी है और यूपी का नाम सुनते थे तो कहते थे कि जाओ। यूपी का साया न पड़ने पाए।
अब 3 घंटे में लखनऊ, 2 घंटे में वाराणसी पहुंचेंगे : सीएम योगी ने कहा आज चिल्लूपार विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ा है। एक ओर यहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बना है। दूसरी ओर गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग है। कहीं भी आप जाएंगे, ज्यादा देर नहीं लगेगी। 3 घंटे में लखनऊ, 2 घंटे में वाराणसी पहुंचेंगे। गीडा यहीं आ रहा है। नौजवान को बाहर नहीं जाना होगा। विदेशी लोग यहां आकर चाकरी करेंगे।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण : जिला प्रशासन के अनुसार लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में 57.81 करोड़ की लागत से उरुवा-धुरियापार-शाहपुर बेलघाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 10.81 करोड़ की लागत से कोहरा बुजुर्ग में नवनिर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित 15 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का विकास आदि शामिल है। इसी तरह राप्ती और सरयू किनारे बांध की मजबूती के लिए किए गए विभिन्न कार्य भी शामिल हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार की शाम मुख्यमंत्री, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह करीब 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन