लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमेरिकी विदेश मंत्री को फोन कर विरोध जताया : जयशंकर
अमेरिकी विदेश मंत्री को फोन कर विरोध जताया : जयशंकर
एजेंसी    13 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली ... भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। इस कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने रुबियो से कहा है कि कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने वाली ऐसी घातक कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं है। 
इस सप्ताह ओमान तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले तीन जहाज हमले का शिकार हुए थे। इनमें से एक हमले में 10 जून को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इस मामले पर भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जल्द ही ईरान और ओमान एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। अराघची के मुताबिक, अमेरिका के साथ प्रस्तावित समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट पहले की तरह नहीं चलेगा। यहां जहाजों की आवाजाही के लिए नए नियम लागू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान जहाजों से टोल टैक्स नहीं वसूलेगा, लेकिन कुछ सेवाओं के बदले चार्ज लिया जा सकता है। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर एक नया विधेयक तैयार किया जा रहा है। इसमें इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों के नियम और ईरानी जनता के अधिकारों से जुड़े प्रावधान शामिल होंगे।
ईरान ने यूरेनियम छुपाया, सुरंगें बंद कर विस्फोटक माइंस बिछाईं : अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की चर्चा के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि ईरान ने अपने इस्फहान परमाणु केंद्र में रखे हाइली एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को और सुरक्षित कर दिया है। इसके अलावा अंदर जाने वाले रास्तों पर विस्फोटक माइंस भी बिछा दी गई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की चर्चाओं के बीच ईरान के कट्टरपंथी खेमे ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का विरोध किया है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन