लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा
भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा
एजेंसी    14 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत इनोवोट्स कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे।
फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत इनोवेट्स के लांच कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है। इस रिश्ते भी जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं। आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं। मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी में कहा कि इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए माइंड सेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है। भारत इनोवोट्स हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को ग्लोबल स्टेज पर लाने का ही माध्यम ही है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दिशा में एक कदम है। भारत इनोवेट्स’ का ये मंच- भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन