लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजनाथ सिंह के घर आधी रात तक बीजेपी-आरएसएस नेताओं ने किया मंथन
राजनाथ सिंह के घर आधी रात तक बीजेपी-आरएसएस नेताओं ने किया मंथन
एजेंसी    16 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई लंबी बैठक के बाद अब पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। 
सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई करीब चार घंटे लंबी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तथा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण कुमार और शिव प्रकाश शामिल रहे। यह बैठक देर रात तक चली और इसके बाद से यह माना जा रहा है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कभी भी की जा सकती है। 
पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी-7 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद ही अंतिम घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी पूरी हो चुकी है। केवल संगठन ही नहीं, बल्कि राज्यपालों की नियुक्तियों और सरकार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की भी संभावना जताई जा रही है। पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि अधिक मास की अवधि समाप्त होने के बाद अब धार्मिक दृष्टि से भी ऐसे निर्णयों में कोई बाधा नहीं रह गई है। इसलिए संगठनात्मक और प्रशासनिक बदलावों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सकती है। हम आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम को लेकर पार्टी में काफी उत्सुकता है। बताया जा रहा है कि नई टीम में ग्यारह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छह राष्ट्रीय महासचिव बनाए जा सकते हैं। पार्टी नेतृत्व इस बार जातीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान देने की तैयारी में है। महिला प्रतिनिधित्व को भी पहले से अधिक महत्व दिए जाने की संभावना है। साथ ही युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के नेताओं को भी संगठन में प्रमुख जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे चुनावी राज्यों के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी नेताओं को नई टीम में जगह मिलने की संभावना है। 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार जनवरी 2020 में जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद से राष्ट्रीय संगठन में बहुत कम बदलाव हुए हैं। ऐसे में यह फेरबदल आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने हाल के दिनों में संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं। इसी महीने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को राज्यसभा भेजा गया है। दोनों नेताओं को संगठन और चुनावी रणनीति में मजबूत माना जाता है। इनके साथ राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को भी उच्च सदन में भेजा गया है। इसे संगठन में व्यापक पुनर्संरचना की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर कुछ नेताओं के भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का राज्यसभा कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जार्ज कुरियन का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है और उनके स्थान पर नए चेहरों को अवसर दिए जाने की संभावना है। 
वरिष्ठ नेता अरुण सिंह भी नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने नई टीम के गठन के दौरान अनुभव और नई ऊर्जा के बीच संतुलन साधने की चुनौती रहेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की करीब एक दर्जन सीटों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने जा रहा है। माना जा रहा है कि जो वरिष्ठ नेता नई संगठनात्मक टीम में जगह नहीं बना पाएंगे, उन्हें राज्यसभा के माध्यम से समायोजित किया जा सकता है। इससे पार्टी चुनावी राज्यों के नेताओं को भी साधने की कोशिश करेगी और संगठन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और