लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ट्रम्प बोले, ईरान को 28 लाख करोड़ देने की बात फर्जी
ट्रम्प बोले, ईरान को 28 लाख करोड़ देने की बात फर्जी
एजेंसी    16 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपए देने की बात को फर्जी बताया है। उन्होंने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स की तरफ से फैलाई गई झूठी खबर है। दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि समझौता होने पर अमेरिका, ईरान को आर्थिक मदद के तौर पर करीब 28 लाख करोड़ रुपए का पैकेज देगा। वहीं, ट्रम्प ने फ्रांस में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात में भी बताया कि अमेरिका अभी ईरान में कोई पैसा नहीं लगा रहा है। उन्होंने कहा, हम ईरान में कोई पैसा निवेश नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमें भविष्य में कभी भी वहां जाकर निवेश करने का अधिकार है। साथ ही, ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान मुद्दे पर ज्यादा जिम्मेदारी दिखाने की सलाह दी है। ट्रम्प ने कहा,  ‘मैं न होता, तो इजराइल नहीं होता। किसी दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल के लिए उतना नहीं किया, जितना मैंने किया है । अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि ईरान को प्रतिबंधों से राहत तभी मिलेगी, जब वह समझौते की सभी शर्तों का पालन करेगा। अमेरिका ने फिलहाल किसी भी तत्काल आर्थिक राहत से इनकार किया है। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने कहा कि यह ट्रम्प की डील है और इजराइल इससे बंधा नहीं है। वहीं रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी साफ किया कि दक्षिणी लेबनान से सेना नहीं हटेगी। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते को ‘जीत का दस्तावेज’ बताया। उन्होंने कहा कि इजराइल की नाराजगी ही साबित करती है कि बातचीत में ईरान मजबूत स्थिति में रहा। यूण्ई, कुवैत, स्विट्जरलैंड, कतर और पाकिस्तान समेत कई देशों ने अमेरिका-ईरान समझौते को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम बताया है। ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर लगाए गए प्रतिबंधों में आंशिक ढील दी गई है और अमेरिका-ईरान समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई। जहाजों की निगरानी करने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, ईरानी झंडे वाले तेल टैंकर ‘डालिया’ मंगलवार सुबह फारस की खाड़ी की ओर बढ़ा, जबकि ‘आर्गो मारिस’ नाम का टैंकर और दो मालवाहक जहाज ओमान की खाड़ी की ओर निकले।
ट्रम्प बोले, ईरान के साथ हुए समझौता संसद को भेजेंगे
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौते को कांग्रेस के पास भेजा जाएगा, ताकि उसकी औपचारिक समीक्षा की जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते का मकसद अमेरिका-ईरान संघर्ष को समाप्त करना और दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई बातचीत शुरू करना है। अमेरिकी कानून के तहत ईरान से जुड़े किसी भी बड़े परमाणु समझौते की समीक्षा कांग्रेस करती है। सांसद इसके प्रावधानों पर चर्चा कर अपनी मंजूरी या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
कच्चा तेल 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर के करीब
अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 2.4' गिरकर 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 80.89 डॉलर तक पहुंच गया, जो 4 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.8 फीसद टूटकर 78.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 78.27 डॉलर तक फिसला, जो 10 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते की घोषणा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनके लिए सबसे अहम बात यह है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न करे। उन्होंने कहा,  ‘समझौते में साफ लिखा है कि ईरान न परमाणु हथियार बनाएगा, न खरीदेगा और न ही उसे हासिल करने की कोशिश करेगा। अगर ईरान ने परमाणु हथियार पाने की कोशिश की तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन