लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

काला जादू कर वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म-धर्मातरण
काला जादू कर वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म-धर्मातरण
एजेंसी    16 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 24 वर्षीय महिला पर काला जादू और सम्मोहन कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबरन धर्मांतरण किया गया। पीड़िता वायुसेना के अधिकारी की पत्नी हैं। महिला का जबरन धर्मांतरण करने और उसका धर्म परिवर्तन करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि महिला का शोषण करने वाला एक आरोपी उसके स्कूल में सहपाठी रहा है और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है एक महिला बेबस होकर रोते हुए कह रही है, छोड़ो मुझे छोड़ो। वहीं मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अय्याज ताज मदारे उसका हाथ पकड़े हुए है और कुछ पढ़ते हुए बार-बार महिला के ऊपर फूंक मार रहा है। वहीं इस दौरान महिला अपना हाथ छुड़ाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। अब महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपी अय्याज पीड़िता के स्कूल में उसका सहपाठी रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अय्याज और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी मौलाना हजरत मौलाना फरार है, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला का पति वायुसेना में अधिकारी है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। महिला नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में अय्याज ने कथित तौर पर प्लॉट खरीदने के बहाने से महिला से संपर्क किया और उसे एक होटल में मिलने बुलाया। महिला ने आरोप लगाया कि अय्याज ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई और अय्याज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं।
ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार किया महिला का यौन शोषण
महिला ने बताया कि इन फोटोज और वीडियो के दम पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे लाखों रुपये उगाही की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जबरन धर्मांतरण किया गया। इसमें अय्याज के साथी अमीन शेख और और हजरत मौलाना ने भी मदद की। हाल ही में महिला का पति जब घर आया तो पीड़िता ने उसे पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन, अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अय्याज और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। 






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन